रविवार को 161 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव

हरिद्वार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन झा ने बताया कि जनपद में रविवार को 161 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद में विभिन्न आइसोलेसन सैन्टर में कोविड-19 में 559 व्यक्ति भर्ती हैं। जनपद में कुल पॉजिटिव की संख्या 2260 हो गई है। रविवार को 55 लोगो को डिस्चार्ज किया गया। जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केंद्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के 25 व्यक्ति भर्ती हैं। तथा अब तक कुल 4159 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केंद्रों में भर्ती किया गया है तथा 4134 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद में अब तक 37519 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु लैब भेजे गए हैं। जिनमें 3547 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, 31905 नेगेटिव 2260 पॉजिटिव तथा 2957 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित है। आज 1828 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच हेतु सैंपल लिए गए। वर्तमान में जनपद में 381 एक्टिव कंटेंटमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाए गए हैं।